ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है। वहीं, सभी जरूरी प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 तक पूरी करनी होगी। परीक्षा की तारीख आयोग की ओर से बाद में अलग से जारी की जाएगी।
किस स्तर पर कितने पद?
BPSC TRE-4.0 में अलग-अलग कक्षाओं के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक शिक्षकों के 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक मध्य विद्यालय के 8,563 पद रखे गए हैं। इसी तरह कक्षा 9 से 10 तक माध्यमिक शिक्षकों के 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 तक उच्च माध्यमिक शिक्षकों के सबसे ज्यादा 16,101 पद शामिल हैं।
इस तरह प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी परीक्षा और अन्य आगे की प्रक्रिया की जानकारी BPSC की ओर से समय-समय पर जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी तारीखों का रखें ध्यान
शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तारीखों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। आवेदन 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे, जबकि शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलेगी। प्रमाण-पत्र जमा करने की निर्धारित समयसीमा 30 सितंबर है। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment