जिन किसानों के खेतों में गन्ने की पैदावार संबंधित जिले के औसत से अधिक है, वे भी उपज बढ़ोतरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सट्टा प्रदर्शन मेले में जांचें रिकॉर्ड
प्रदेश की गन्ना समितियों में इन दिनों सट्टा प्रदर्शन मेले लगाए जा रहे हैं। किसान यहां अपने गन्ने के रकबे, सट्टा और आपूर्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं। किसी जानकारी में गलती मिलने पर मेले में ही उसके सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। गन्ना विभाग की ओर से अधिकारियों को इन मेलों के आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।
24 घंटे किसान कॉल सेंटर
किसानों की समस्याओं और सवालों के समाधान के लिए विभाग ने मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे चलने वाला टोल-फ्री किसान कॉल सेंटर भी शुरू किया है। किसान 1800-121-3203 पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। ऐसे में गन्ना किसान 30 सितंबर की समयसीमा से पहले सदस्यता और उपज बढ़ोतरी से संबंधित आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment