सरकार ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते को 1 सितंबर 2026 से प्रभावी माना है। यानी सितंबर से ही कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर का लाभ मिलेगा। नई दर लागू होने के बाद सितंबर महीने की सैलरी में अतिरिक्त DA जुड़ने की उम्मीद है।
एरियर का भी मिलेगा लाभ
DA की नई दर सितंबर से लागू होने के कारण कर्मचारियों को पिछली अवधि का बकाया एरियर भी मिल सकता है। इससे कर्मचारियों को एक साथ अतिरिक्त भुगतान मिलने की संभावना है। हालांकि एरियर के भुगतान की वास्तविक प्रक्रिया और तारीख संबंधित विभाग के निर्देशों के अनुसार होगी।
लंबे समय से चल रही थी मांग
आपको बता दें की पंजाब के सरकारी कर्मचारी और उनके संगठन लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से सरकार के सामने मांग रखी गई थी और कई स्तरों पर आंदोलन भी किए गए।
इसके बाद सरकार की ओर से DA बढ़ाने का ऐलान किया गया था। अब वित्त विभाग ने इसका औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। DA में 8 फीसदी की इस बढ़ोतरी से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सीधे आर्थिक फायदा मिलेगा और त्योहारों से पहले उनकी आय में भी इजाफा होगा।

0 comments:
Post a Comment