15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीवान और पश्चिमी चंपारण में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अररिया, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, किशनगंज, पूर्णिया, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।
पटना सहित अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
बांका में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई। बांका के फुल्लीडुमर में सबसे अधिक 45.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। पटना का अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री गिरकर 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी समेत गया, भागलपुर, डेहरी और वैशाली में भी बूंदाबांदी और तेज हवा से मौसम में बदलाव महसूस किया गया।

0 comments:
Post a Comment