पंचायतों में 375 तरह के काम
योजना के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में रखा गया है। इन श्रेणियों में कुल 375 प्रकार के कार्य शामिल हैं। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पंचायतों में इन कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी।
पहले अधूरे कामों की होगी पहचान
नई योजना बनाने से पहले पंचायतों में पहले से चल रहे और अधूरे कार्यों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद जरूरतों का आकलन कर यह तय किया जाएगा कि किन कामों को पहले पूरा करना जरूरी है। इसी आधार पर नई विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी।
गांव की जरूरत के हिसाब से बनेगी योजना
पंचायतों की स्थानीय समस्याओं और लोगों की जरूरतों को योजनाओं में शामिल करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए मुखिया समेत स्थानीय स्तर पर सक्रिय लोगों से सुझाव लेने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
रोजगार के साथ स्थायी विकास पर दिया जायेगा जोर
अधिकारियों के अनुसार, योजना में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक उपयोगी रहने वाले बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रखंड, जिला और अनुमंडल स्तर के अधिकारियों को भी आगे प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पंचायतों में विकास कार्यों की योजना और क्रियान्वयन व्यवस्थित तरीके से हो सके।

0 comments:
Post a Comment