लखनऊ के लोक भवन में आयोजित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई न रुके। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए 4,60,559 विद्यार्थियों के खातों में 148.04 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि भेजी।
इसमें पिछड़ा वर्ग के 2,23,615, अनुसूचित जाति के 1,59,959, सामान्य वर्ग के 38,084 और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थी शामिल हैं। सरकार ने इस साल करीब 70 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा है। तकनीकी खामियों के कारण छूटे विद्यार्थियों को भी अभियान चलाकर योजना का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति की रकम का इस्तेमाल पढ़ाई और किताबों जैसी जरूरी चीजों के लिए करने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है, ताकि युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।
.png)
0 comments:
Post a Comment