412 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद भरे जाएंगे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है। वहीं व्यायाम प्रशिक्षक पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ DPEd, BPEd या संबंधित योग्यता मांगी गई है।
PET 2025 अभ्यर्थी आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और स्कोरकार्ड जारी होना जरूरी है। प्रारंभिक स्तर पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET स्कोर के आधार पर की जाएगी।
21 से 40 साल तक की उम्र
आवेदक की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। सभी वर्गों के लिए आवेदन प्रक्रिया में 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई है।
कब से कब तक भरना होगा फॉर्म?
उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रखी गई है। चयन में PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल रहेगा। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर देखें।

0 comments:
Post a Comment