बिहारवासियों के लिए खुशखबरी! 9 जिलों में लगेंगे 12 कारखाने, 2500 को मिलेगा रोजगार

पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना स्वीकृति समिति की बैठक में 12 नई औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन और तैयार औद्योगिक शेड आवंटित करने को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से करीब 132.60 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है और लगभग 2,500 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

9 जिलों में स्थापित होंगी इकाइयां

स्वीकृत औद्योगिक परियोजनाएं पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण,पूर्णिया, मधुबनी, औरंगाबाद और सहरसा  में स्थापित की जाएंगी। इसके लिए कुल 9.14 एकड़ औद्योगिक भूमि और तैयार शेड आवंटित करने की स्वीकृति दी गई है। इससे इन जिलों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

तैयार शेड से जल्द शुरू होगा उत्पादन

बैठक में तैयार औद्योगिक आधारभूत ढांचे से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। तैयार शेड मिलने से निवेशकों को शुरुआती निर्माण कार्य में कम समय लगेगा और उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सकेगी।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि नई परियोजनाओं से बिहार के औद्योगिक और तकनीकी विकास को गति मिलेगी। वहीं बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार के अनुसार निवेशकों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से औद्योगिक जमीन उपलब्ध कराने पर जोर है। बेहतर आधारभूत सुविधाओं और सरल प्रक्रियाओं के जरिए राज्य में निवेश का माहौल मजबूत किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment