114 राफेल की खरीद पर बातचीत
114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) की खरीद के प्रस्ताव को भारत फरवरी में मंजूरी दे चुका है। यह सौदा फ्रांस के साथ सरकार-से-सरकार व्यवस्था के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय वायुसेना और नौसेना के बेड़े में राफेल की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।
भारत के पास 176 राफेल होंगे
114 नए विमानों की खरीद पूरी होने पर भारत के पास कुल 176 राफेल हो जाएंगे। इसमें वायुसेना के मौजूदा 36 राफेल और नौसेना के लिए ऑर्डर किए गए 26 राफेल-M भी शामिल हैं।
Su-57 और AMCA पर भी नजर
वायुसेना प्रमुख ने रूस के Su-57 लड़ाकू विमान के प्रस्ताव पर भी स्थिति स्पष्ट की। रूस ने भारत के सामने इस विमान की पेशकश की है, लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, अगर स्वदेशी AMCA कार्यक्रम में देरी होती है तो वायुसेना किसी अन्य लड़ाकू विमान प्लेटफॉर्म पर भी विचार कर सकती है।
हर साल 36-40 नए लड़ाकू विमानों की जरूरत
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारतीय वायुसेना को हर साल करीब 36 से 40 नए लड़ाकू विमानों की जरूरत होगी। उन्होंने देश में लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने और स्वदेशी तकनीक व उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

0 comments:
Post a Comment