7,108 पेट्रोल पंपों पर असर
नायरा एनर्जी के देशभर में करीब 7,108 फ्यूल आउटलेट्स हैं। नई कीमतों का सीधा असर इन पंपों से रोजाना पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले वाहन चालकों पर पड़ेगा। खासकर रोज बाइक या कार से सफर करने वालों का मासिक ईंधन खर्च बढ़ सकता है। वहीं, डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।
अभी सरकारी पंपों पर नहीं बढ़े दाम
फिलहाल यह बढ़ोतरी नायरा एनर्जी के आउटलेट्स तक सीमित बताई गई है। IOCL, BPCL और HPCL जैसे सरकारी तेल कंपनियों के पंपों पर इस बढ़ोतरी का असर नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को वहां फिलहाल पुरानी दरों पर ईंधन मिल रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों का दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच नायरा ने घरेलू स्तर पर ईंधन के दाम समायोजित किए हैं। कंपनी इससे पहले भी वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार कीमतों में बदलाव कर चुकी है।
इस साल 26 मार्च को नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया था। बाद में 1 जुलाई को कंपनी ने यह पूरी बढ़ोतरी वापस ले ली थी। अब अक्टूबर में एक बार फिर दोनों ईंधनों के दाम उतनी ही राशि से बढ़ाए गए हैं।
आने वाले दिनों में नजर इस बात पर रहेगी कि क्या सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं या ग्राहकों को मौजूदा दरों पर राहत मिलती रहती है।

0 comments:
Post a Comment