केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, पेंशन के लिए 1 नई सुविधा शुरू, उठाएं लाभ!

नई दिल्ली: रिटायरमेंट के लिए पेंशन की तैयारी करने वालों के लिए अब NPS यानी नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़ना पहले के मुकाबले आसान हो गया है। पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ‘NPS Tatkal’ नाम से नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए UPI ऐप से सीधे नया NPS खाता खोला जा सकता है और शुरुआती योगदान भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

BHIM UPI से फिलहाल सुविधा

शुरुआत में NPS Tatkal की सुविधा BHIM UPI पर उपलब्ध कराई गई है। आगे इसे दूसरे UPI ऐप्स तक भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और IDFC First Bank इस सुविधा से जुड़े बताए गए हैं।

इस प्रक्रिया में UPI से जुड़े बैंक खाते की पहले से मौजूद KYC जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए अलग से दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती।

ऐसे खोलें NPS अकाउंट

सबसे पहले BHIM UPI ऐप खोलकर Financial Services/Investment सेक्शन में जाएं और NPS Tatkal चुनें। इसके बाद UPI से जुड़े बैंक खाते को सेलेक्ट करें। बैंक की KYC जानकारी के बाद PAN, ईमेल और नॉमिनी की जानकारी दर्ज करनी होगी।

फिर निवेश का विकल्प चुनकर पहली बार जमा की जाने वाली राशि भरें। UPI PIN डालकर भुगतान पूरा करने के बाद रजिस्ट्रेशन सफल होने का संदेश दिखाई देगा। इसके बाद PRAN (Permanent Retirement Account Number) जनरेट होकर मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

इस सुविधा से NPS में खाता खोलने की प्रक्रिया तेज होने के साथ रिटायरमेंट के लिए नियमित बचत शुरू करना भी आसान हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment