किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में सीनियर असिस्टेंट (ग्रुप-C) के 72 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 7, दफ्तरी/बंडल लिफ्टर के 9, आदेशिका वाहक के 8 और अर्दली/चपरासी/ऑफिस पियोन के 12 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 104 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती सामान्य अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का सेवानिवृत्त जिला न्यायालय कर्मचारी होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को अंतिम आहरित वेतन में से पेंशन घटाने के बाद निर्धारित पारिश्रमिक दिया जाएगा। नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी।
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय वाराणसी की आधिकारिक वेबसाइट varanasi.dcourts.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, इसलिए पात्र उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

0 comments:
Post a Comment