नौसेना की रैकिंग जारी: अमेरिका नंबर-1, चीन-2, भारत कहां?

नई दिल्ली: हाल ही में वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉर्डन वॉरशिप्स एंड सबमरीन (WDMMW) ने दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में 40 देशों की नौसेनाओं की क्षमता, आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिकल सपोर्ट और युद्ध संचालन की दक्षता को ध्यान में रखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-5 में भारत का नाम नहीं है।

टॉप-5 में कौन-कौन हैं?

इस रैंकिंग में नंबर-1 पर अमेरिकी नौसेना है। अमेरिका की नौसेना की सबसे बड़ी ताकत उसके 11 एयरक्राफ्ट कैरियर और परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोत हैं। इसके अलावा, अमेरिका के पास अत्याधुनिक युद्धकौशल, बेड़े की संख्या और वैश्विक ऑपरेशन की क्षमता है।

नंबर-2 पर चीन की नौसेना है। चीन लगातार अपनी नौसेना को मजबूत कर रहा है और विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह अमेरिकी नौसेना को चुनौती देने में सक्षम हो सकती है। जबकि तीसरे नंबर पर रूस की नौसेना है, जिसमें पनडुब्बी बेड़ा और एडवांस्ड एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं। 

चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया की नौसेनाएं हैं, जो एशिया में अपनी तकनीकी और ऑपरेशन क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

भारत की स्थिति और ताकत

भारत इस सूची में सातवें नंबर पर है। भारतीय नौसेना को 100.5 ट्रू वैल्यू रेटिंग दी गई है। वर्तमान में भारतीय नौसेना के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर – INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य, 19 पनडुब्बियां, 74 फ्लीट कोर और 5 एम्फीबियस असॉल्ट यूनिट हैं। भारत लगातार अपने बेड़े को आधुनिक बनाने और ब्लू वॉटर ऑपरेशन क्षमता को बढ़ाने में जुटा है, ताकि क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री व्यापार मार्गों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पड़ोसी देश पाकिस्तान की स्थिति

इस सूची में पाकिस्तान की नौसेना 26वें नंबर पर है। पाकिस्तान के पास फिलहाल कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है, लेकिन उसके बेड़े में 8 पनडुब्बियां और 28 फ्लीट कोर मौजूद हैं।

0 comments:

Post a Comment