12वीं पास के लिए खुशखबरी! बिहार में 2 बड़ी भर्ती शुरू

पटना। नए साल में बिहार के युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी सौगात सामने आई है। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए राज्य में एक साथ दो महत्वपूर्ण भर्तियां शुरू की गई हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने हजारों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

1 .बिहार पुलिस में हवलदार क्लर्क की भर्ती

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने वर्ष 2026 के लिए हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती पुलिस विभाग में कार्यालयीन कार्यों से जुड़ी एक प्रतिष्ठित और स्थायी नौकरी का अवसर प्रदान करती है।

2 .इंटर लेवल के 24,492 पदों पर बंपर भर्ती

इसके अलावा बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर लेवल की 24,492 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए भी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगा। आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

दोनों भर्तियों का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरना है। बड़ी संख्या में पद होने के कारण यह भर्ती अभियान 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका माना जा रहा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।

0 comments:

Post a Comment