1 .यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल, जेल वार्डर और अन्य पदों पर कुल 32,679 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। बड़ी संख्या में पद होने के कारण इस भर्ती को युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर माना जा रहा है।
2 .लेखपाल के 7,994 पदों पर भी भर्ती
इसी के साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 के तहत योग्य उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन UPSSSC के नियमों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
लेखपाल पद के लिए चयन प्रक्रिया में PET-2025 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके बाद लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल 3 के अंतर्गत 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो एक सुरक्षित और आकर्षक सरकारी नौकरी मानी जाती है।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
एक साथ दो बड़ी भर्तियों के ऐलान से प्रदेश के लाखों युवाओं में उत्साह है। पुलिस भर्ती जहां 12वीं पास अभ्यर्थियों को सीधा अवसर दे रही है, वहीं लेखपाल भर्ती 12वीं और PET पास उम्मीदवारों के लिए स्थायी सरकारी नौकरी का रास्ता खोल रही है।

0 comments:
Post a Comment