12वीं पास के लिए खुशखबरी, 259 पदों पर बंपर भर्ती

न्यूज डेस्क। 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने फॉरेस्टर (वनपाल) भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

RSSB द्वारा जारी सूचना के अनुसार फॉरेस्टर भर्ती का नोटिफिकेशन 5 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा की तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा बाद में की जाएगी।

CET क्वालीफाई उम्मीदवारों को अवसर

यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 12वीं स्तर की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET 2024) क्वालीफाई की है। RSSB ने स्पष्ट किया है कि केवल CET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसलिए आवेदन से पहले पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है।

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में कुल 259 फॉरेस्टर पद शामिल हैं, जिनमें 213 पद नॉन-टीएसपी (NTSP) और 46 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे RBSE या CBSE से 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही CET 2024 क्वालीफाई होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट

फॉरेस्टर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। खास बात यह है कि पिछले तीन वर्षों में भर्ती नहीं होने के कारण सभी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं, आरक्षित वर्गों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, पूर्व सैनिकों और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment