मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर करियर के लिहाज से सकारात्मक संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर भाग्य का साथ लेकर आ रहा है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। निवेश से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी और मानसिक राहत मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए यह गोचर इनके लिए विशेष शुभ माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर संवाद और संपर्क के क्षेत्र में लाभ देगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नई डील या समझौते फायदेमंद साबित हो सकते हैं। छोटी यात्राएं सफल रहेंगी।
मकर राशि
मकर राशि में सूर्य का प्रवेश होना इस राशि वालों के लिए बेहद खास है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

0 comments:
Post a Comment