यूपी में 'सब-इंस्पेक्टर' बनने का मौका, 16 जनवरी तक आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने वर्ष 2025 के लिए सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 537 पदों भरे जाने हैं, जिनके लिए योग्य और उत्साही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के पद और विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों के तहत पद निर्धारित किए गए हैं:

पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय): 112 पद

पुलिस सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क): 311 पद

पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा): 114 पद

यह भर्ती न सिर्फ युवाओं को नौकरी का अवसर देती है, बल्कि यूपी पुलिस में स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाने का मौका भी प्रदान करती है।

योग्यता और पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी आवश्यक है। स्नातक (ग्रेजुएट), बी.कॉम, डिप्लोमा या मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और समय

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगा। उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2026

0 comments:

Post a Comment