स्मार्ट क्लास और ICT लैब का विस्तार
इस वित्तीय वर्ष में 5,277 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ICT लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, 6,113 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जा रही है, जिसका निर्माण फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। इन स्मार्ट क्लास में नए शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी।
राज्य में पहले से ही डिजिटल पहल जारी है। वर्तमान में 1,987 सरकारी विद्यालयों में ICT लैब संचालित की जा रही हैं, जिनमें 1,203 प्रारंभिक और 784 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा, 2,739 प्रारंभिक विद्यालयों में 5,478 स्मार्ट क्लास सक्रिय हैं।
विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा
माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान की पढ़ाई को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इंटीग्रेटेड साइंस लैब की स्थापना की जा रही है। वर्ष 2024-25 में 4,621 माध्यमिक विद्यालयों में यह सुविधा स्थापित की गई, जिनमें से अधिकांश में कार्य पूरा हो चुका है।
इस वर्ष 3,991 माध्यमिक विद्यालयों में साइंस लैब के लिए सामग्री की आपूर्ति की जा चुकी है और 1,529 विद्यालयों में लैब का अधिष्ठापन भी पूरा हो गया है। साथ ही 76 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लैब और रोबोटिक्स की स्थापना की गई है। वर्ष 2025-26 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब के निर्माण और संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
डिजिटल शिक्षा और टैबलेट वितरण
राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 1,61,138 टैबलेट वितरित किए गए हैं। इन टैबलेट के माध्यम से शिक्षक और छात्र उपस्थिति का रियल-टाइम डिजिटल ट्रैकिंग संभव होगी, साथ ही प्रधानमंत्री पोषण योजना की निगरानी भी डिजिटल रूप से की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment