उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की देखरेख में यह मेले आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल, प्रतिभागी कंपनियों का चयन और अन्य व्यवस्थाएं मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में होंगी। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए यह रोजगार मेले नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हैं। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को चाहिए कि वे तय तारीखों पर अपने नजदीकी मेले में भाग लें और अपने करियर के लिए यह मौका हाथ से न जाने दें।
मेले की तारीख और स्थान
9 जनवरी: लखनऊ, कानपुर, आयोध्या और बरेली
16 जनवरी: मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद
23 जनवरी: झांसी, चित्रकूट और आगरा
30 जनवरी: गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और आजमगढ़
6 फरवरी: वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज
किसे मिलेगा अवसर?
इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए कोई भी योग्य युवा आवेदन कर सकता है। इसमें ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक तक की योग्यताओं वाले उम्मीदवार शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन उनकी कौशल और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
कंपनियों की भागीदारी
मेलों में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा, बजाज, पेटीएम जैसी बड़े नाम की कंपनियां शामिल होंगी। चयनित युवाओं को लगभग 30,000 रुपये तक का वेतन मिल सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment