खुशखबरी का डबल धमाका: बिहार में आई 2 बड़ी भर्तियां

पटना। बिहार के युवाओं के लिए नई साल की शुरुआत रोजगार की बड़ी सौगात लेकर आई है। राज्य में एक साथ दो महत्वपूर्ण सरकारी भर्तियों की घोषणा की गई है, जिससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा। महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से लेकर पुलिस विभाग तक, ये भर्तियां युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली हैं।

1 .महिला एवं बाल विकास निगम बिहार भर्ती 2026

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार (WCDC Bihar) पूर्वी चम्पारण ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 9 पद भरे जाएंगे, जिनमें सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर, मल्टीपर्पज वर्कर सहित अन्य पद शामिल हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें स्नातक और परास्नातक स्तर की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। B.A, B.Sc, BSW, किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और LLM योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए पात्र हैं।

आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 14 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। यह भर्ती महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े कार्यों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

2 .बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस विभाग में हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

इस पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगी। चयन प्रक्रिया आयोग के तय नियमों के अनुसार की जाएगी। पुलिस विभाग में स्थायी नौकरी और सम्मानजनक पद पाने का यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment