खुशखबरी का सिलसिला जारी, बिहार में 2 नई भर्ती का ऐलान

पटना। बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार Bihar Public Service Commission (BPSC) और Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS), गया ने नई भर्तियों का ऐलान किया है। यह अवसर विभिन्न योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए खुला है और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

1. BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026

BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 9 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

आपको बता दें की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01 अगस्त 2025 के अनुसार)। BPSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले पूरी भर्ती जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

2. ECHS गया भर्ती 2026

साथ ही, ECHS गया ने भी 68 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ड्राइवर, क्लर्क और अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता विभिन्न प्रकार की है, जिसमें Any Graduate, BDS, B.Pharma, B.Sc, MBBS, Diploma, GNM और 8वीं पास उम्मीदवार शामिल हैं। 

इस भर्ती में आवेदन ऑफलाइन किया जाएगा और आवेदन की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन ECHS गया की वेबसाइट (echs.gov.in) के माध्यम से कर सकते हैं। ये दोनों भर्तियाँ बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हैं। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और अपने करियर को नई दिशा दें।

0 comments:

Post a Comment