सुरक्षा और तकनीकी जांच
बाइपास का निरीक्षण सुरक्षा मानकों और तकनीकी व्यवस्थाओं के आधार पर किया जाएगा। समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और DRM इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं को पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया है।
मालगाड़ी ट्रायल से परिचालन
निरीक्षण के दौरान पहले मालगाड़ी चलाकर ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा का परीक्षण किया जाएगा। CRS की मंजूरी के बाद नियमित मालगाड़ी परिचालन शुरू होगा, और इसके बाद लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों का संचालन भी सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।
स्थानीय विकास को मिलेगा बल
इन नए जंक्शन के शुरू होने से जिले में रेल नेटवर्क मजबूत होगा। न्यू झाझा और बैजनाथपुर अंदौली जंक्शन के आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

0 comments:
Post a Comment