इस पैकेज को तैयार करते समय पब्लिक सेक्टर के बैंकों के साथ व्यापक परामर्श किया गया, ताकि सभी कर्मचारियों चाहे वे ग्रुप A, B या C में हों के लिए सुविधाएं समान रूप से सुनिश्चित की जा सकें। यह योजना कर्मचारियों की वित्तीय भलाई, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
पैकेज की मुख्य विशेषताएं
1. बैंकिंग सुविधाएं:
जीरो-बैलेंस सैलरी अकाउंट के साथ आसान बैंकिंग
मुफ्त में आरटीजीएस, एनईएफटी और यूपीआई ट्रांजैक्शन की सुविधा
होम, एजुकेशन, कार और पर्सनल लोन पर रियायती ब्याज दर
लोन प्रोसेसिंग चार्ज में छूट और लॉकर किराए में रियायत
परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बैंकिंग लाभ
2. बीमा कवरेज:
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: 1.50 करोड़ रुपये तक
हवाई दुर्घटना बीमा: 2 करोड़ रुपये तक
स्थायी पूर्ण और आंशिक विकलांगता कवर: 1.50 करोड़ रुपये तक
टर्म जीवन बीमा: 20 लाख रुपये तक, अतिरिक्त टॉप-अप सुविधा के साथ
स्वास्थ्य बीमा: स्वयं और परिवार के लिए बेस प्लान के साथ अतिरिक्त टॉप-अप विकल्प
3. डिजिटल और कार्ड सुविधाएं:
डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर विशेष लाभ
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक ऑफर
अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन और जीरो मेंटिनेंस चार्ज
वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह पैकेज कर्मचारियों को न केवल बेहतर बैंकिंग अनुभव, बल्कि मजबूत वित्तीय और बीमा सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसे अपनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि कर्मचारी अपने मौजूदा सैलरी अकाउंट को आसानी से इस नए पैकेज में ट्रांसफर कर सकें।

0 comments:
Post a Comment