RRB भर्ती 2026: Group D के 22000 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर मिल रहा हैं। भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D के 22,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ITI या 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 2 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

भर्ती के प्रमुख विवरण:

पद का नाम: Group D

कुल पद: 22,000 (अनुमानित)

विज्ञापन संख्या: CEN 09/2025

वेतन: ₹18,000 प्रति माह

योग्यता: ITI / 10वीं पास

आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष

रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को स्थायी रोजगार और आकर्षक वेतन के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्य करने का मौका मिलेगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी भर्ती सूचना और दिशा-निर्देश RRB की वेबसाइट indianrailways.gov.in पर ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो रेलवे में स्थायी रोजगार और बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।

0 comments:

Post a Comment