बवासीर को कहें अलविदा! रोज़ाना इन 4 चीजों से पाएं आराम

हेल्थ डेस्क। बवासीर या पाइल्स आज के समय में बहुत आम समस्या बन गई है। यह केवल दर्दनाक ही नहीं, बल्कि शौच के दौरान असुविधा और सूजन का कारण भी बनता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में खान-पान का सही होना बवासीर के इलाज में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं जिन्हें अपनाकर कब्ज कम होती है और मल त्याग आसान बनता है।

1. छाछ

छाछ को बवासीर के लिए प्राकृतिक उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को सुधारते हैं और सूजन कम करते हैं। दोपहर के खाने के बाद एक गिलास छाछ में काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से दर्द और जलन में राहत मिलती है।

2. अंजीर

अंजीर कब्ज से राहत दिलाने में बेहद असरदार है। रात भर पानी में भिगोए हुए 2-3 अंजीर सुबह खाली पेट चबाकर खाने से और उसका पानी पीने से मल नरम होता है। इससे शौच के दौरान जोर लगाने की जरूरत कम हो जाती है और बवासीर के मस्सों पर रगड़ भी नहीं पड़ती।

3. पपीता

पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाता है। रोजाना पपीता खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज नहीं होती। यह बवासीर को ठीक करने की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है।

4. इसबगोल की भूसी

इसबगोल फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत है। रात को सोने से पहले एक चम्मच इसबगोल गुनगुने दूध या पानी के साथ लेने से मल सख्त नहीं होता और बवासीर के मस्सों पर रगड़ नहीं लगती। यह नियमित कब्ज से बचाने और शौच को आसान बनाने का बेहतरीन तरीका है।

0 comments:

Post a Comment