1. सिट्ज़ बाथ
गुनगुने पानी में 15-20 मिनट तक बैठना बवासीर के दर्द में राहत दिलाने का सबसे आसान तरीका है। यह गुदा क्षेत्र की मांसपेशियों को आराम देता है और सूजन तथा खुजली कम करने में मदद करता है।
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा के प्राकृतिक गुण सूजन और जलन को कम करने में कारगर हैं। प्रभावित हिस्से पर शुद्ध एलोवेरा जेल लगाने से दर्द और जलन में जल्दी आराम मिलता है।
3. नारियल तेल
नारियल तेल न केवल दर्द और सूजन को कम करता है, बल्कि संक्रमण से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसे कॉटन की मदद से बाहरी बवासीर पर लगाने से राहत मिलती है।
4. बर्फ की सिकाई
सूजन वाले हिस्से पर बर्फ की सिकाई करने से नसें सिकुड़ती हैं और दर्द में तुरंत आराम मिलता है। ध्यान रहे कि बर्फ को सीधे त्वचा पर न रखें, बल्कि कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें।
विशेष ध्यान
यदि दर्द असहनीय हो या खून की मात्रा अधिक हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। या विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment