1. अनियमित नींद और तनाव:
कम नींद और लगातार तनाव शरीर में हार्मोन असंतुलन पैदा करते हैं। यह सीधे टेस्टिस में स्पर्म उत्पादन को प्रभावित करता है। पर्याप्त नींद और तनाव कम करने की तकनीक जैसे ध्यान या योग अपनाना फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद है।
2. धूम्रपान और शराब का सेवन:
सिगरेट और शराब का नियमित सेवन स्पर्म की संख्या और उनकी गतिशीलता को कम कर देता है। शोध बताते हैं कि धूम्रपान करने वाले पुरुषों में स्पर्म का आकार और संरचना भी प्रभावित हो सकती है।
3. अस्वास्थ आहार और मोटापा:
बहुत अधिक तली-भुनी चीजें, जंक फूड और संतुलित आहार की कमी टेस्टोस्टेरोन स्तर को घटाकर स्पर्म की क्वालिटी प्रभावित कर सकती है। साथ ही मोटापा हार्मोन असंतुलन और शारीरिक थकान बढ़ाता है, जिससे फर्टिलिटी प्रभावित होती है।
4. गर्मी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण:
बार-बार लैपटॉप को गोद में रखना, बहुत अधिक हीटिंग वाले अंडरवियर पहनना या लंबे समय तक गर्म पानी में बैठना टेस्टिस को गर्म कर सकता है। उच्च तापमान स्पर्म उत्पादन को धीमा करता है और उनकी संख्या घटा सकता है।

0 comments:
Post a Comment