8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

राशिफल। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर उत्साह बढ़ गया है। चर्चा हर तरफ है कि क्या जनवरी से ही नई सैलरी लागू हो जाएगी। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, इसलिए वेतन वृद्धि को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

जनवरी की सैलरी में कितना असर

8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है और इसकी अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए लगभग 18 महीने का समय दिया गया है। इसलिए, नए सैलरी स्लैब की घोषणा अभी कुछ समय ले सकती है। इसलिए फिलहाल जनवरी की सैलरी पहले की तरह ही आएगी, नई सैलरी के लिए इंतजार करना होगा।

असली धमाका कब होगा

विशेषज्ञों का अनुमान है कि नए सैलरी पैकेज की आधिकारिक घोषणा 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक हो सकती है। इसके बाद ही कर्मचारियों के बैंक खातों में वास्तविक वेतन वृद्धि दिखाई देगी। जिससे कर्मचारियों की आय में वृद्धि हो जाएगी।

एरियर का हिसाब

हालांकि देरी होने पर भी कर्मचारियों को नुकसान नहीं होगा। नियमों के अनुसार, अगर नई सैलरी की घोषणा में देरी होती है, तो वेतन वृद्धि का एरियर 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा। इसका मतलब है कि जब भी आयोग की सिफारिशें लागू होंगी, कर्मचारी पिछली अवधि का पूरा एरियर एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह एरियर पूरी तरह से टैक्स के दायरे में आएगा।

0 comments:

Post a Comment