राजधानी पटना में हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सीमित समय में संचालित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि ठंड के सबसे ज्यादा प्रभाव वाले समय में बच्चों को घर से बाहर न निकलना पड़े।
पटना के बाद अब अन्य जिलों में भी इसी तरह के आदेश जारी किए जा रहे हैं। सारण (छपरा) जिले में भीषण ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं और मिशन दक्ष से जुड़ी गतिविधियों को तय समय सीमा में संचालित करने की अनुमति दी गई है।
पटना
कक्षा 8 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 11 जनवरी तक बंद
कक्षा 9 से 12: सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक
सारण (छपरा)
सभी सरकारी-निजी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 10 जनवरी तक बंद
बोर्ड परीक्षा व मिशन दक्ष की गतिविधियां सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक
वैशाली
कक्षा 8 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 11 जनवरी तक बंद
कैमूर
कक्षा 10 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 13 जनवरी तक बंद
कक्षा 10 से ऊपर: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
बोर्ड परीक्षा पर रोक नहीं
बेगूसराय
कक्षा 8 तक के स्कूल, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 10 जनवरी तक बंद
कक्षा 9 से ऊपर: सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक
अररिया
कक्षा 8 तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद
कक्षा 9 से ऊपर: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक
बांका
कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 12 जनवरी तक बंद
किशनगंज
कक्षा 8 तक के स्कूल 9 जनवरी तक बंद
रोहतास
कक्षा 8 तक के स्कूल 9 जनवरी तक बंद
कटिहार
कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद
अन्य जिले
शीतलहर जारी रहने पर और जिलों में भी पाबंदी बढ़ने की संभावना

0 comments:
Post a Comment