8वें वेतन आयोग: ग्रेड पे 2000 और 2400 वालों की नई सैलरी?

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की उम्मीदों के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का मसला फिर चर्चा में है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) निभाता है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी।

अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन संभावित अनुमानों की चर्चा है: 1.92, 2.08 और 2.86। यह फैक्टर तय करेगा कि कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी कितनी होगी। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुआ हैं।

फिटमेंट फैक्टर कैसे तय करता है सैलरी?

फिटमेंट फैक्टर की मदद से नई बेसिक सैलरी की गणना इस प्रकार की जाती है: नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का वर्तमान बेसिक ₹19,900 है और फिटमेंट फैक्टर 2.08 रहता है, तो उसकी नई बेसिक सैलरी होगी:

₹19,900 × 2.08 = ₹41,392

ग्रेड पे 2000 और 2400 वालों की नई सैलरी अनुमान

Level 2 (ग्रेड पे 2000)

7वें वेतन आयोग बेसिक: ₹19,900

फिटमेंट फैक्टर 1.92: ₹38,208

फिटमेंट फैक्टर 2.08: ₹41,392

फिटमेंट फैक्टर 2.86: ₹56,914

Level 3 (ग्रेड पे 2400)

7वें वेतन आयोग बेसिक: ₹21,700

फिटमेंट फैक्टर 1.92: ₹41,664

फिटमेंट फैक्टर 2.08: ₹45,136

फिटमेंट फैक्टर 2.86: ₹62,062

ध्यान दें: यह लेख वर्तमान अनुमान और विशेषज्ञों के विश्लेषण पर आधारित है। अंतिम वेतन बढ़ोतरी 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगी।

0 comments:

Post a Comment