आवेदन की तिथि और प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 06 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र सिविल डिफेंस कॉर्प्स, लखीमपुर खीरी की आधिकारिक वेबसाइट kheri.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत सिविल डिफेंस से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है—
चीफ वार्डन – 1 पद
डिप्टी चीफ वार्डन – 1 पद
डिविजनल वार्डन – 2 पद
डिप्टी डिविजनल वार्डन – 2 पद
इंसिडेंट कंट्रोल ऑफिसर – 9 पद
पोस्ट वार्डन – 24 पद
डिप्टी पोस्ट वार्डन – 24 पद
सेक्टर वार्डन – 469 पद
मैसेंजर – 94 पद
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 8वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मानी जा रही है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद सरकारी सेवा में योगदान देना चाहते हैं। सिविल डिफेंस के माध्यम से चयनित उम्मीदवार आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और जनसेवा से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment