Bank Recruitment 2026: 2076 पदों के लिए करें आवेदन

भोपाल। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वर्ष 2026 की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank) ने कुल 2076 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 2076 पद शामिल हैं, जिनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) और सोसायटी मैनेजर जैसे पद भी शामिल किए गए हैं। यह भर्ती न केवल बैंकिंग बल्कि आईटी और प्रबंधन पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए भी सुनहरा मौका है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही BCA, B.Com, B.Tech/B.E, M.Sc, MCA जैसे कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। अलग-अलग पदों के अनुसार तकनीकी ज्ञान को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

सामान्य पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 40 वर्ष तक छूट मिलेगी। कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है। पूरी जानकारी के लिए नोटिश को अच्छी तरह से पढ़ें।

वेतनमान

क्लर्क पद: लेवल-4 के अंतर्गत ₹19,500 से ₹62,000 तक (7वां वेतन आयोग)

ऑफिसर पद: लेवल-7 के अंतर्गत ₹28,700 से ₹91,300 तक

कुछ पदों पर 6वें वेतन आयोग के अनुसार ₹5,200–20,200 + ₹1900 ग्रेड पे लागू होगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को MP Apex Bank की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल www.apexbankmp.bank.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, दस्तावेज़ और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

0 comments:

Post a Comment