BHU में यूजी, पीजी और पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया शुरू

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ने सत्र 2026 के लिए स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। विश्वविद्यालय ने अपने सभी 16 संकायों के पाठ्यक्रमों की विस्तृत सूची नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भेज दी है। इसके साथ ही नए और पारंपरिक दोनों तरह के कोर्सेज में छात्रों को आवेदन का अवसर मिलेगा।

150 से अधिक कोर्स में मिलेगा प्रवेश का मौका

बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। स्नातक स्तर पर अभ्यर्थी 150 से अधिक कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं।

कला और सामाजिक विज्ञान संकाय में ही बीए के 30 से अधिक विषय उपलब्ध हैं, जिनमें इतिहास, अर्थशास्त्र, हिंदी जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय की सेंट्रल एडमिशन कमेटी द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार इस बार प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

21,000 से ज्यादा सीटों पर होगा नामांकन

सत्र 2026 में बीएचयू में कुल 21,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। 10,000 सीटें स्नातक (UG) के लिए, 9,000 सीटें स्नातकोत्तर (PG) और 1,788 सीटें पीएचडी के लिए। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 तक 22 वर्ष निर्धारित की गई है। बीकॉम, बीएससी, एलएलबी, बीटेक, बीवोक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज में भी प्रवेश लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

बीएचयू ने सत्र 2026 के लिए 121 नए और मौजूदा कोर्सेज की घोषणा की है। इनमें विज्ञान, इंजीनियरिंग, रक्षा अध्ययन, कानून और प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी https://swayam.gov.in/INI पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

कब से शुरू होगा एडमिशन

विश्वविद्यालय में वास्तुकला, डिजाइन, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य विज्ञान, मानविकी, कानून, प्रबंधन, वाणिज्य, गणित और विज्ञान जैसे विषयों में प्रवेश दिया जाएगा।

26 जनवरी 2026 से प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत

16 फरवरी 2026 से औपचारिक एडमिशन

नोट: अधिक जानकारी के लिए BHU की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment