उत्पादन और रोजगार में वृद्धि
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन लगभग 11.3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि निर्यात करीब 3.3 लाख करोड़ रुपए रहा। इस क्षेत्र में 25 लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं, जिससे रोजगार और विदेशी मुद्रा दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
आईफोन का भारत से निर्यात
आईफोन ने भारत से निर्यात में नई ऊँचाई छू ली है। 2025 में आईफोन का निर्यात 2.03 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष के 1.1 लाख करोड़ रुपए से लगभग दोगुना है। मोबाइल उद्योग से जुड़े विश्लेषकों के अनुसार, 2025-26 तक भारत में मोबाइल फोन का उत्पादन 6.7 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुँचने की संभावना है, जिसमें से लगभग 2.7 लाख करोड़ रुपए का हिस्सा निर्यात होगा।
भारत का वैश्विक महत्व
विश्लेषकों के अनुसार, चीन पर अमेरिकी शुल्क और उत्पादन चुनौतियों के बाद एप्पल जैसी कंपनियों ने भारत में अपने निर्माण और निर्यात को बढ़ाया है। इसके परिणामस्वरूप भारत में उत्पादन 30 करोड़ इकाई तक पहुँच सकता है और आने वाले वर्षों में उत्पादित हर चार स्मार्टफोन में से एक का निर्यात भारत से होगा।
भारतीय बाजार में आईफोन की बढ़ती पकड़
आपको बता दें की 2025 की तीसरी तिमाही में एप्पल ने भारत में 50 लाख आईफोन की आपूर्ति की, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रीमियम और सुपर-प्रीमियम श्रेणियों में आईफोन ने देश के स्मार्टफोन बाजार को नई गति दी है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जैसे ही नए सेमीकंडक्टर प्लांट्स चालू होंगे, भारत का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात और तेजी से बढ़ेगा। यह न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित करने में मदद करेगा, बल्कि भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनाएगा।

0 comments:
Post a Comment