वर्ल्ड बैंक का विश्लेषण
वर्ल्ड बैंक ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने की संभावना रखता है। अमेरिकी बाजार में कुछ अतिरिक्त टैरिफ के बावजूद घरेलू मांग में तेजी और निर्यात में लचीलापन वृद्धि को बनाए रखेगा। जून में किए गए अनुमान के मुकाबले FY27 के लिए भारत की विकास दर का आंकड़ा अपरिवर्तित 6.5 प्रतिशत रखा गया है।
फिच ग्रुप और बीएमआई के अनुमान
फिच ग्रुप की कंपनी BMI ने अपनी रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की वित्तीय वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत और FY27 में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत GDP अग्रिम अनुमान, अमेरिका को निर्यात में वृद्धि और अनुकूल नीतिगत माहौल भारत के लिए सकारात्मक संकेत हैं। वहीं, BMI ने यह भी बताया कि 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में अर्थव्यवस्था की सालाना वृद्धि 9 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद है।
क्या है अर्थव्यवस्था के लिए संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत आधार पर चल रही है। घरेलू मांग, निर्यात और नीतिगत समर्थन की वजह से विकास दर में स्थिरता बनी हुई है। बजट के पेश होने से पहले इन रिपोर्टों ने निवेशकों और आम जनता में सकारात्मक माहौल बनाया है।

0 comments:
Post a Comment