खुशखबरी की सौगात! शिक्षकों को चौथे वेतनमान का तोहफा

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें सबसे प्रमुख है सरकारी शिक्षकों के लिए चौथा वेतनमान (चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान) स्वीकृति।

इस योजना के तहत सहायक शिक्षक, शिक्षक और नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक इस वेतनमान का लाभ उठाएंगे। इसके लिए 322 करोड़ 34 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने इसे शिक्षकों के लिए एक राहत भरा और प्रेरक निर्णय बताया।

आपको बता दें की सरकार के इस निर्णय से न केवल शिक्षकों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा। नए विद्यालय और संसाधनों का विकास शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता और छात्रों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इसे शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश के समग्र विकास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

सांदीपनि विद्यालय योजना (दूसरा चरण): शिक्षा क्षेत्र में सुधार और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने 200 नए सर्व-सुविधा युक्त विद्यालय बनाने की मंजूरी दी। हर विद्यालय पर अनुमानित 17–18 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, और कुल व्यय लगभग 3660 करोड़ रुपए होगा। पहले चरण में 275 विद्यालय बन चुके हैं।

0 comments:

Post a Comment