यूपीवासियों के लिए खुशखबरी, आज से फ्री राशन का वितरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करोड़ों राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत देते हुए आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। गुरुवार से राज्य के सभी जिलों में कोटेदारों की दुकानों पर तय व्यवस्था के तहत राशन बांटा जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न पहुंचे।

23 जिलों में अलग व्यवस्था लागू

इस बार राशन वितरण को लेकर प्रदेश के 23 जिलों में विशेष व्यवस्था की गई है। इनमें अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा, संभल, उन्नाव और बुलंदशहर शामिल हैं।

इन जिलों में अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 11 किलो चावल और 10 किलो ज्वार-बाजरा मुफ्त दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि मोटे अनाज को शामिल करने से पोषण स्तर में भी सुधार होगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

बाकी जिलों में क्या मिलेगा

प्रदेश के शेष जिलों में राशन वितरण की सामान्य व्यवस्था लागू रहेगी। यहां प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारकों पर 14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल निशुल्क वितरित किया जाएगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों में काफी सहारा मिलेगा।

राशन लेने का तय समय

भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए सरकार ने राशन वितरण का समय भी निर्धारित किया है। कार्डधारक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक। अपने नजदीकी कोटे की दुकान से राशन ले सकते हैं।

पारदर्शिता पर जोर

प्रशासन ने कोटेदारों को निर्देश दिए हैं कि वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-पॉस मशीन और बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राशन सही लाभार्थी तक पहुंचे।

0 comments:

Post a Comment