10 से 30 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि
सरकार द्वारा जारी निर्णय के अनुसार अलग-अलग स्तर के कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। राज्य और जिला स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को 10 से 15 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।
वहीं ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले कर्मियों को सबसे अधिक फायदा मिला है, जिनके वेतन में 20 से 30 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है। इसके अलावा जीविका परियोजना से जुड़े सभी यंग प्रोफेशनल्स के वेतन में हर महीने 5,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे उनकी आय में स्थायी सुधार होगा।
मेडिक्लेम बीमा का लाभ
कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी जीविका कर्मियों के लिए 5 लाख रुपये तक के मेडिक्लेम बीमा की सुविधा भी देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से उन्हें सुरक्षा मिलेगी।
किन पदों पर बढ़ोतरी
1 .ब्लॉक परियोजना प्रबंधक और थीमैटिक प्रबंधकों के वेतन में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
2 .जिला परियोजना प्रबंधक, प्रोग्रामर और तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को 15 प्रतिशत बढ़ोतरी मिलेगी।
3 .निदेशक, उद्यम निदेशक, विशेष कार्यपालक अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य परियोजना प्रबंधक और राज्य वित्त प्रबंधक के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
4 .क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक, लेखाकार, स्टेनो, आईटी कर्मी और अन्य कर्मचारियों को सबसे अधिक यानी 30 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment