कक्षा 5 तक पूरी तरह बंद रहेंगे स्कूल
जारी आदेश के अनुसार पटना जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इन कक्षाओं के लिए स्कूल 5 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।
कक्षा 6 से ऊपर के लिए बदला समय
कक्षा 6 और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन उनके संचालन समय में बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही कराई जाएगी। तय समय से पहले या बाद में किसी भी प्रकार की कक्षा संचालित करने की अनुमति नहीं होगी।
आदेश का सख्ती से पालन जरूरी
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करें और अपने स्कूल की समय-सारिणी को नए निर्देशों के अनुसार संशोधित करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड, बोर्ड परीक्षा या अन्य निर्धारित परीक्षाओं पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा सकेंगी।
3 से 5 जनवरी तक लागू रहेगा आदेश
यह आदेश 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे कोई नया निर्णय लिया जा सकता है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

0 comments:
Post a Comment