प्रमुख जिलों में परियोजनाएं
स्वीकृत परियोजनाओं में सीतापुर, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर, लखनऊ, पीलिभीत, अलीगढ़, बरेली, मेरठ में एक-एक और सहारनपुर में दो परियोजनाएं शामिल हैं। इस पहल से न केवल रोजगार सृजन होगा बल्कि स्थानीय किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
स्थानीय किसानों को मिलेगा फायदा
अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बीएल मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्देश भी दिया गया कि निवेशकों को स्थानीय किसानों और कृषक समूहों से कच्चा माल प्राप्त करना प्राथमिकता देनी होगी। इससे किसानों को सीधे लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
'मेक इन इंडिया' मशीनरी पर जोर
बैठक में समिति ने यह भी निर्देश दिया कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में भारत में निर्मित मशीनों का उपयोग किया जाए। यह कदम न केवल उत्पादन लागत कम करेगा बल्कि देश के उद्योग क्षेत्र को भी मजबूती देगा। बैठक में पहले से स्थापित इकाइयों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। गोरखपुर की एग्रोटेक को कुक्कुट फीड और एटा की जुपीटर फूड प्रोडक्ट्स इंडिया को चिकोरी प्रसंस्करण के लिए सम्मानित किया गया।
.png)
0 comments:
Post a Comment