योजना के पहले चरण की सफलता
पहले चरण में आठ प्रमुख योजनाओं के तहत पात्र परिवारों को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर से जोड़ा गया। इस दौरान राशन योजना में 97 प्रतिशत परिवारों को लाभ मिला। जबकि निराश्रित महिला पेंशन योजना में 87 प्रतिशत और दिव्यांग पेंशन योजना में 62 प्रतिशत लाभार्थियों तक सुविधा पहुंचाई गई।
साथ ही, पीएम व सीएम जन आरोग्य योजना के तहत लगभग 63 प्रतिशत परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। इस योजना में वृद्धा पेंशन, श्रम कार्ड, किसान सम्मान निधि और पीएम-सीएम आवास योजना के लिए पात्र आवेदकों को भी लाभ पहुंचाया गया।
दूसरे चरण की तैयारी
दूसरे चरण की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई और 16 योजनाओं के तहत वंचित परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
मिलने वाली नई सुविधाएं
दूसरे चरण में पात्र परिवारों को पीएम उज्ज्वला योजना, शौचालय सहायता योजना, जल जीवन मिशन, विद्युत कनेक्शन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा करीब 11 हजार बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पुनः नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। इस योजना के माध्यम से योगी सरकार गरीब परिवारों को सशक्त बनाकर उनके जीवन में स्थायी सुधार लाने की दिशा में काम कर रही है।

0 comments:
Post a Comment