पात्रता और योग्यता
उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यता में मैकेनिकल, प्रोडक्शन, पावर प्लांट या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक/बीई डिग्री शामिल है। इसके साथ ही 2 वर्षों का संबंधित अनुभव होना जरूरी है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश को अच्छी तरह से पढ़ें।
वेतन और स्तर
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-9 (₹53,100 से ₹1,67,800) के अनुसार वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
आवेदन प्रक्रिया और तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू होकर 3 फरवरी 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। BPSC की इस भर्ती के जरिए योग्य इंजीनियरों को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा और यह रोजगार के लिए युवाओं के लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment