आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त, 2025 के आधार पर तय की जाएगी। इस भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
हवलदार क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। योग्यता भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 02 फरवरी, 2026 तक कर सकते हैं। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो पुलिस विभाग में स्थायी और सम्मानजनक पद पर काम करना चाहते हैं। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने आवेदन को पूरा करें ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके।
आधिकारिक वेबसाइट: bpssc.bihar.gov.in
आवेदन की अंतिम तिथि: 02 फरवरी, 2026 तक

0 comments:
Post a Comment