8वें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8 बड़ी खबर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए लंबे समय से चर्चित 8वां वेतन आयोग अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि सैलरी और पेंशन में कितना लाभ मिलेगा, महंगाई भत्ता (DA) बेसिक सैलरी में जुड़ जाएगा या नहीं, और यह कब लागू होगा।

सरकार ने हाल ही में संसद में इस पर स्पष्ट जवाब दिए हैं, जिससे अब कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए स्थिति थोड़ी साफ हो गई है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका असर सीधे बेसिक सैलरी, पेंशन और महंगाई भत्ते पर पड़ेगा।

1. आयोग को मिली मंजूरी 

नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग के नियमों को मंजूरी दी गई और इसे अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया। इसका मतलब है कि वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

2. लागू होने की तारीख

मीडिया रिपोर्ट्स के आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जा रही हैं। हालांकि, कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का लाभ मिलने में थोड़ा और समय लग सकता है, जैसे कि पिछले वेतन आयोगों में देखा गया है।

3. सैलरी में बढ़ोतरी

पिछले वेतन आयोगों के अनुभव के आधार पर 8वें वेतन आयोग में 20-35 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच हो सकता है। इसका मतलब न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर 30-32 हजार रुपये तक पहुंच सकती है।

4. पेंशन में भी सुधार

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 65-70 लाख पेंशनर्स भी इस आयोग के दायरे में आएंगे। नई सैलरी संरचना के आधार पर पेंशन की गणना की जाएगी, जिससे पेंशन में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

5.एरियर का भरोसा

अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होती हैं, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर का भुगतान किया जाएगा। पिछले आयोगों में भी ऐसा अनुभव हुआ है।

6. संसद में सरकार की स्थिति

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में कहा कि आयोग लागू करने की तारीख पर अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा। सरकार ने भरोसा दिलाया कि सिफारिशें मंजूर होने के बाद जरूरी वित्तीय इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

7 .महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) का हाल

कर्मचारियों और पेंशनर्स के सबसे बड़े सवाल का जवाब साफ किया गया है। DA और DR को अभी भी अलग रखा जाएगा। इसे बेसिक सैलरी में जोड़ने का कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है। DA और DR की गणना AICPI इंडेक्स के आधार पर की जाती रहेगी और हर साल जनवरी और जुलाई में इसका समायोजन होता रहेगा।

8. नए वेतन आयोग में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्व

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें सीधे सैलरी, पेंशन और भत्तों से जुड़ी हैं। कर्मचारियों के लिए यह समय उनके वेतन और जीवन स्तर के लिए अहम है। वहीं पेंशनर्स के लिए यह सीधे उनके मासिक लाभ में सुधार का अवसर है।

0 comments:

Post a Comment