यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, ट्रैक्टर अनुदान के लिए आवेदन

लखनऊ। नए साल 2026 में उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने अनुसूचित जाति के किसानों को सशक्त बनाने के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसान ट्रैक्टर खरीदने पर वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे खेती में खर्च और मेहनत दोनों कम होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

यह योजना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संचालित होगी ताकि किसी भी तरह की दलाली या अनियमितता से बचा जा सके। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई है। इसलिए जिन किसानों को ट्रैक्टर की जरूरत है, उन्हें समय रहते आवेदन करना चाहिए।

आवेदन कैसे करें

आवेदन सिर्फ agriculture.up.gov.in,पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑफलाइन या हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। किसान घर बैठे पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं। आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें। 

बता दें की मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापन जरूरी है। समय रहते आवेदन करें, क्योंकि सर्वर या इंटरनेट समस्या के कारण आखिरी दिन आवेदन में परेशानी हो सकती है। गलत या अधूरी जानकारी वाले आवेदन रिजेक्ट हो सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति करेगी, जिसकी अध्यक्षता जिले के उपायुक्त करेंगे। किसान की पात्रता, जाति प्रमाण पत्र और भूमि दस्तावेज की पूरी जांच की जाएगी। खेती की स्थिति और योजना की शर्तों का सत्यापन भी किया जाएगा। केवल पात्र किसान ही योजना का लाभ प्राप्त करेंगे। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी होगी।

इस योजना का उद्देश्य किसानों की वित्तीय मजबूती बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि उपकरणों से लैस करना है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अभी आवेदन करना शुरू करें और सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड हों।

0 comments:

Post a Comment