पहले चरण में सबसे ज्यादा फायदा
यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल के अनुसार, जो उपभोक्ता 3 जनवरी तक पंजीकरण कराते हैं या अपना बकाया जमा करते हैं, उन्हें पहले चरण के सभी लाभ दिए जाएंगे। इस चरण में उपभोक्ताओं को बकाया राशि पर लगे पूरे ब्याज की माफी, और मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिल रहा है। योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक करीब 27 लाख उपभोक्ता इसमें पंजीकरण करा चुके हैं और लगभग 2900 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। पहला चरण 1 दिसंबर से लागू किया गया था।
आगे के चरणों में कम होगा लाभ
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ओटीएस योजना के दूसरे और तीसरे चरण में उपभोक्ताओं को मिलने वाली छूट पहले चरण की तुलना में कम होगी। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है, उनके लिए यह सबसे अच्छा मौका माना जा रहा है।
बकायेदारों तक पहुंचने के निर्देश
डॉ. आशीष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बकायेदार उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क करें और उन्हें योजना की जानकारी दें। इसके लिए जिला प्रशासन, फिनटेक प्लेटफॉर्म और अन्य सभी उपलब्ध माध्यमों का उपयोग करने को कहा गया है। जहां ज्यादा बकायेदार हैं, वहां विशेष रणनीति और जरूरत के अनुसार कैंप लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि जिन क्षेत्रों में योजना का प्रदर्शन कमजोर रहेगा, वहां के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment