हर पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी
प्रदेश के हर पंचायत में 11,350 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ये कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। लाइब्रेरी में उपयोग होने वाले कंप्यूटर, फर्नीचर और पुस्तकें छात्रों की जरूरतों के अनुसार हों।
उत्सव भवन और इंटीग्रेटेड कैंपस
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्सव भवनों का प्राथमिक उपयोग मांगलिक कार्यक्रमों के लिए किया जाए। अन्य समय में इसका इस्तेमाल योग, खेल और वेलनेस गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत में इंटीग्रेटेड कैंपस बनाने का निर्देश दिया गया। इसमें विद्यालय, खेल का मैदान, ओपन जिम, पार्क, मॉडल शॉप और उत्सव भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं होंगी। भूमि चयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा और इसे ऐसे स्थान पर बनाया जाएगा जो सभी के लिए आसान हो।
मातृभूमि योजना और प्रवासियों की भागीदारी
मुख्यमंत्री ने मातृभूमि योजना के तहत यूपी के प्रवासियों को जोड़ने के निर्देश दिए। योजना में सहयोग देने वाले प्रवासियों के पूर्वजों के नाम पर परियोजनाओं का नाम रखा जाएगा। उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि अन्य लोग प्रेरित हों।
हर पंचायत में मजबूत मॉनिटरिंग और पारदर्शिता
सीएम ने पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि हर ग्राम पंचायत में मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए। हर महीने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा होगी और साल में एक बार लखनऊ में भौतिक समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा खुली चौपाल के माध्यम से जनता को योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों का सत्यापन समय पर किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment