LIC ने दी बड़ी सौगात: इन पॉलिसी धारकों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत LIC ने अपने करोड़ों पॉलिसीधारकों के लिए खास राहत के साथ की है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने लैप्स हो चुकी पॉलिसीज़ को फिर से चालू करने के लिए स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उन पॉलिसीधारकों की मदद करना है, जो किसी कारणवश समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए थे।

रिवाइवल कैंपेन की अवधि

LIC के इस विशेष अभियान के तहत, पॉलिसीधारक 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक अपनी बंद हो चुकी पॉलिसी को फिर से चालू करा सकते हैं।

लेट फीस में खास रियायत

इस स्पेशल रिवाइवल कैंपेन में सभी नॉन-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान पर लेट फीस में रियायत दी जा रही है। पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क में 30% तक छूट या अधिकतम 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। माइक्रो इंश्योरेंस प्लान के लिए विलंब शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है।

रिवाइवल के क्या है नियम?

इस अभियान के तहत, पॉलिसी को प्रीमियम की मूल तारीख से 5 साल के भीतर, पॉलिसी नियम और शर्तों के अनुसार पुनः सक्रिय किया जा सकता है। यह सुविधा उन पॉलिसियों के लिए है जो प्रीमियम समय पर न चुकाने के कारण बंद हो गई थीं, लेकिन जिनका कुल इंश्योरेंस अवधि पूरी नहीं हुई है। ध्यान रहे कि मेडिकल या स्वास्थ्य संबंधित छूट इस अभियान में शामिल नहीं हैं।

पॉलिसीधारकों के लिए लाभ

पॉलिसी को चालू रखने से न केवल बीमा लाभ बहाल होता है, बल्कि परिवार की वित्तीय सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। LIC का कहना है कि यह अभियान पॉलिसीधारकों को अपने पुराने निवेश को फिर से सक्रिय करने और अपने प्रियजनों के लिए सुरक्षा बनाए रखने का अवसर देता है।

0 comments:

Post a Comment