आपको बता दें की इस बैठक में विशेष रूप से सरकारी नौकरियों के नए अवसर और विधायकों-मंत्रियों के आवास को लेकर अहम निर्णय लिए गए। नए पदों के सृजन से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार होगा।
वरिष्ठ विधायकों के लिए अतिरिक्त बंगले
कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया कि मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं वरिष्ठ विधायकों को अतिरिक्त आवास दिया जाएगा। इन विधायकों को अब विधानमंडल पूल में पहले से उपलब्ध आवास के अलावा केंद्रीय पूल के 15 बंगले किराये पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वरिष्ठ विधायकों की सुविधाओं में सुधार होगा और उनके लिए आवास व्यवस्था सरल होगी।
मंत्रियों और शीर्ष पदाधिकारियों को दो-दो बंगले
इसके अलावा, सभी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति और उपसभापति को अब दो-दो आवास मिलेंगे। ये आवास भवन निर्माण विभाग के माध्यम से केंद्रीय पूल से आवंटित किए जाएंगे, और विधानमंडल पूल में मौजूद निर्वाचन क्षेत्र वार आवास के अलावा अतिरिक्त आवास के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
बिहार में सरकारी बंगलों को लेकर राजनीतिक चर्चा
दरअसल, बिहार में सरकारी बंगलों का मामला हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। मंत्रियों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों को आवास देने को लेकर अक्सर राजनीतिक बहस होती रही है। इस नए फैसले के बाद भी राजनीतिक हलकों में बहस की संभावना बनी हुई है।
0 comments:
Post a Comment